इस्लामी गणतंत्र ईरान के राष्ट्रपति ने कहा है कि वर्चस्वादी व्यवस्था वैचारिक रूप स समाप्त हो गयी है और न्याय, स्वतंत्रता व सम्मान की मांग सर्वव्यापी हो रही है। राष्ट्रपति महमूद अहमदी नेजाद ने गुरुवार को तेहरान में एक सभा को संबोधित करते हुए कहा कि विश्व की वर्तमान परिस्थितियां राष्ट्रों में असंतोष का चिन्ह हैं यहां तक कि अब विश्व व्यवस्था में परिवर्तन की उनकी इच्छा को महूसस किया जा सकता है। राष्ट्रपति ने इस बात का उल्लेख करते हुए वर्चस्ववादी व्यवस्था को अत्याधिक समस्याओं का सामना है बल दिया कि वर्चस्वादी व्यवस्था का प्रयास है कि अपनी बची खुची शक्ति बटोर कर, विश्व के राष्ट्रों के संकल्प की बागडोर अपने हाथ में ले ले। राष्ट्रपति ने ईरान पर पश्चिमी प्रतिबंधों की का उल्लेख करते हुए कहा कि कुछ युरोपीय कपंनियों ने कारों के कल पुर्ज़े ईरान को देना बंद दिया है और हमारे व विशेषज्ञों ने हमें सूचित किया है कि अगले ६ महीने के भीतर यह कल कुर्ज़े देश में ही तैयार होने लगेंगे। राष्ट्रपति महमूद अहमदी नेजाद ने इसी प्रकार गुरुवार को ईरानी विशेषज्ञों द्वारा तैयार की गयी ७ नयी दवाओं के लोकार्पण समारोह में इसे ईरानी वैज्ञानिकों की एक महत्वपूर्ण सफलता बताया है। उन्होंने कहा कि ईरानी राष्ट्र की वैज्ञानिक प्रगति ने शत्रु को आश्चर्यचकित कर दिया है। याद रहे ईरानी डाक्टरों और विशेषज्ञों ने जटिल और कैंसर जैसे रोगों के उपचार को लिए सात नयी दवाएं बनाने की घोषणा की है।समाचार समाप्त.......166
18 जुलाई 2012 - 19:30
समाचार कोड: 330256
इस्लामी गणतंत्र ईरान के राष्ट्रपति ने कहा है कि वर्चस्वादी व्यवस्था वैचारिक रूप स समाप्त हो गयी है और न्याय, स्वतंत्रता व सम्मान की मांग सर्वव्यापी हो रही है..........